तेलंगाना के लोक भवन में मनाया गया नागालैंड तथा असम स्थापना दिवस
हैदराबाद, तेलंगाना के लोक भवन में नागालैंड तथा असम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। राज्यपाल ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत के माध्यम से सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्रीय एकीकरण के लिए उप्रेरक पहल की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। जिष्णु देव वर्मा ने नागालैंड और असम स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए यहाँ की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय योगदान आदि की सराहना की।
राज्यपाल ने नागालैंड की जनजातीय परंपराओं और हॉर्नबिल महोत्सव तथा असम की चाय, ब्रह्मपुत्र और कामाख्या का उल्लेख किया। उन्होंने लोक भवन के तत्वावधान में आयोजित तेलंगाना-नार्थ ईस्ट कनेक्ट : एक तकनीकि-सांस्कृतिक महोत्सव-2025का स्मरण करते हुए कला और प्रौद्योगिकी के संबंधों पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप 2047 तक विकसित भारत की दिशा में परस्पर सहयोग का आह्वान करते हुए समावेशी लोकतंत्र के लिए राजभवनों का नाम बदलकर लोक भवन रखने का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें… सुशासन से ही कल्याण योजनाएँ लागू करना संभव : रेवंत रेड्डी
कार्यक्रम में लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों, नागालैंड और असम के निवासियों ने भाग लिया। कलाकारों ने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





