NDA बनाएगा विकसित बिहार: चिराग पासवान की अमित शाह से मुलाकात

पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पटना के एक होटल में मुलाकात की है, इस मुलाकात के बाद चिराग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अपनी रणनीति और आत्मविश्वास जाहिर किया, उन्होंने कहा कि बैठक में एनडीए गठबंधन की चुनावी रणनीति को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. चिराग ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और एनडीए की एकजुटता को अपनी ताकत बतायाI

एनडीए की एकजुटता है सबसे बड़ी ताकत: चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए गठबंधन की खासियत उसकी एकता और सहयोगी दलों का आपसी समन्वय है उन्होंने बताया कि सभी 243 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं और कोई भ्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि ‘हमारा गठबंधन एक-दूसरे का हाथ थामकर काम कर रहा है. हमारी यह एकजुटता हमें ऐतिहासिक जीत की ओर ले जाएगीI

महागठबंधन को बताया ‘लठबंधन’: महागठबंधन पर निशाना साधते हुए चिराग ने इसे ‘लठबंधन’ करार दियाI उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में आंतरिक कलह और भ्रम की स्थिति है, उन्होंने कहा कि ‘महागठबंधन अपने ही उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतार रहा है. जब गठबंधन में ही यह स्थिति है, तो वे बिहार का भला कैसे करेंगे?” चिराग ने तंज कसते हुए कहा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं है, “तेजस्वी यादव को जनता स्वीकार नहीं करेगी, क्योंकि गठबंधन भी उनके नाम पर सहमत नहीं हैI

पीएम मोदी और नीतीश कुमार का मिला साथ: चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के प्रति समर्पण की सराहना की, उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में पीएम मोदी 11 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं, जिससे एनडीए के चुनावी अभियान को जबरदस्त मजबूती मिली है साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर विपक्ष की अफवाहों को खारिज किया. चिराग ने कहा, ‘नीतीश जी पूरी तरह स्वस्थ हैं और 21 अप्रैल से मुजफ्फरपुर में अपनी पहली चुनावी सभा के साथ प्रचार शुरू करेंगेI

सभी सहयोगी दलों को मिला सम्मान: चिराग ने एनडीए की सीट बंटवारे की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बताया, उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू ने बड़ा दिल दिखाते हुए सभी सहयोगी दलों को उचित सम्मान दिया हैI चिराग ने कहा कि हमारे सभी उम्मीदवारों के नामांकन तय हो चुके हैं और हमने प्रचार शुरू कर दिया है, जबकि महागठबंधन अभी भी आपसी विवादों में उलझा हुआ हैI

बिहार के विकास के लिए एनडीए प्रतिबद्ध: चिराग ने जोर देकर कहा कि एनडीए का फोकस बिहार के विकास पर हैI उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में गठबंधन की मजबूती और बिहार के लिए उनकी योजनाओं पर भरोसा जतायाI उन्होंने कहा कि ‘हम अपनी ताकत पर चुनाव लड़ रहे हैं, न कि दूसरों की कमजोरियों पर. बिहार की जनता एनडीए के साथ है और हमें विश्वास है कि हम प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे’I

महागठबंधन में भ्रम: चिराग ने महागठबंधन की अंदरूनी कलह पर तंज कसते हुए कहा कि जब गठबंधन में ही एक-दूसरे की दावेदारी को नकारने की होड़ हो, तो वह जनता का भरोसा कैसे जीत सकता हैI उन्होंने कहा कि एनडीए में ऐसी कोई अनिश्चितता नहीं है और सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैंI

यह भी पढ़ेबिहार चुनाव में अब हुई ओवैसी की एंट्री सियासत में बढ़ी हलचल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button