जीतो बिजनेस नेटवर्क कोहिनूर का नेटवर्किंग कार्यक्रम

हैदराबाद, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) बिजनेस नेटवर्क (जेबीएन) कोहिनूर हैदराबाद द्वारा लुम्बिनी पार्क से हुसैन सागर में क्रूज बोट पर विशिष्ट एवं अपनी तरह का प्रथम सनसेट क्रूज नेटवर्किंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यहां वर्धमान जैन कटारिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हुसैन सागर झील में क्रूज बोट में औपचारिक जेबीएन व्यावसायिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें टैंकबंड स्थित प्रतिष्ठित बुद्ध प्रतिमा की पृष्ठभूमि में भव्य समूह छायाचित्र का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद सदस्यों ने 30 सेकेंड में जीवनसाथी समेत अपना परिचय दिया। इस प्रकार सदस्यों के जीवनसाथी एवं बच्चों के साथ सार्थक नेटवर्किंग हुई और उल्लास, आत्मीयता एवं यादगार पलों को साझा कर इसे सफल बनाया गया।

यह भी पढ़ें… हेडा मॉडल हाई स्कूल में वार्षिक दिवस : बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

कार्यक्रम को जीतो हैदराबाद की नेतृत्व टीम का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिनमें चेयरमैन रोहित कोठारी, मुख्य सचिव ललित चोपड़ा, जेबीएन उपाध्यक्ष अनिल ओस्तवाल, मंत्री अरविंद नाहर, संयोजक अजित श्रीश्रीमाल, सह-संयोजक अमित संचेती एवं ललित गुगलिया, जेबीएन अध्यक्ष वर्धमान जैन, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव कोषाध्यक्ष खुशाल मल लोढ़ा व अन्य शामिल रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button