विज़नएक्स समिट-2026 : नवाचार, नेतृत्व और करियर पर मिला मार्गदर्शन

Ad

हैदराबाद, गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस द्वारा गुरु नानक विश्वविद्यालय के सहयोग से विज़नएक्स समिट-2026 का आयोजन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन एवं गुरु नानक विश्वविद्यालय के चांसलर सरदार गगनदीप सिंह कोहली तथा गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं गुरु नानक विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. एच.एस. सैनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, विभागाध्यक्षों तथा प्रबंधन प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

सरदार गगनदीप सिंह कोहली ने कहा कि विज़नएक्स समिट का उद्देश्य युवाओं के भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानना, उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय नवाचार, तकनीक और प्रतिस्पर्धा का है, जहाँ सफलता उन्हीं को मिलती है, जो रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण से भी जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ वैश्विक दृष्टिकोण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. एच. एस. सैनी ने कहा कि आज की तेजी से बदलती दुनिया में निरंतर सीखना, स्वयं को अद्यतन रखना और व्यावहारिक कौशल विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वह केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि उद्योग जगत की आवश्यकताओं को समझें, विशेषज्ञों से संवाद करें और नयी तकनीकों को अपनाकर स्वयं को भविष्य के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और सतत परिश्रम अनिवार्य तत्व हैं। विद्यार्थियों को हर अवसर का लाभ उठाकर व्यक्तित्व को बहुआयामी बनाना चाहिए।

फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी से समिट में बढ़ा आकर्षण

समिट में फिल्म जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रसिद्ध अभिनेता जे.डी. चक्रवर्ती, लोकप्रिय अभिनेत्री फरिया अब्दुल्ला, कलाकार जननी प्रकाश, संगीत निर्देशक कश्यप श्रीनिवास, काश्वी, श्रीचरण पकल, निर्देशक विमल कृष्णा तथा अभिनेता रामायुर ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपने संघर्ष, सफलता, असफलताओं से मिली सीख तथा मनोरंजन उद्योग में उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।

Ad

अक्षय पात्र फाउंडेशन से जुड़े गुरु यज्ञेश्वरा प्रभु ने सेवा, अनुशासन, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज को बेहतर बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज़रूरतमंदों की सहायता करने और समाज के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें… अमीरपेट में बिग सी-वीवो प्रीमियम एक्सपीरियंस जोन लांच

कॉरपोरेट जगत से आए वक्ता एस. कृतिवासन तथा वोलेटी कार्तिक ने नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता, स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार, कॅरियर निर्माण और आधुनिक रोज़गार अवसरों पर प्रभावशाली सत्र प्रस्तुत किये। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि बदलती अर्थव्यवस्था में नये विचार, तकनीकी कौशल और समस्या समाधान क्षमता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नौकरी खोजने के साथ रोज़गार सृजन की दिशा में भी सोचना चाहिए। यदि विद्यार्थियों में साहस, सही योजना और निरंतर प्रयास हो, तो वह स्वयं सफल उद्यमी बन सकते हैं।

समिट के दौरान विद्यार्थियों और अतिथियों के बीच प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। संस्थान प्रबंधन ने प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख विनय चोपड़ा तथा उनकी टीम को कार्यक्रम आयोजन हेतु विशेष बधाई दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button