निज़ामाबाद : पत्रकारों के एव्रेडिटेशन कार्ड आवेदनों की समीक्षा
निज़ामाबाद, निज़ामाबाद जिला एव्रेडिटेशन समिति की अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर इला त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को एकीकृत जिला कार्यालय परिसर में डीएमएसी की पहली बैठक आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में समिति के सदस्यों ने कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर परिचय दिया। अवसर पर वर्ष 2026-2028 की अवधि के लिए मान्यता प्राप्त एव्रेडिटेशन कार्ड हेतु ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। जी.ओ. 252 के नियमों के तहत पात्र पाए गए आवेदनों को समिति के सदस्यों ने सहमति दी, जिसके बाद जिला कलेक्टर ने उन्हें मंजूरी प्रदान की। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार पात्र पत्रकारों को कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सुचारू होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि भविष्य में आने वाले आवेदनों की भी इसी तरह गहन जाँच की जाए, ताकि हर पात्र पत्रकार को मान्यता कार्ड मिल सके।
यह भी पढ़ें… स्वच्छता निगरानी में आवासीय कल्याण संघों की सहभागिता पर जोर
बैठक में जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) एन. पद्मश्री, डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंफॉर्मेशन इंजीनियर एम. उमेश चंद्र राव, आरटीसी पी.ओ. पद्मजा, समिति के सदस्य ए. नरसिम्हुलू, आर. भूपति, जी. साई प्रसाद, सी.एच. जॉनसन, एम.ए. माजिद, के. रामदयानंद, एम.डी. गौस, एल. बाल कुमार, एस. श्रीकांत और एन. श्रीनिवास ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



