एनएमडीसी का नवंबर माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

हैदराबाद, भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने नवंबर-2025 और इस वित्तीय वर्ष का अब तक का मजबूत प्रचालन प्रदर्शन दर्ज किया। यह स्थापना के बाद इस माह और अप्रैल-नवंबर अवधि के उच्चतम उत्पादन और बिक्री के आँकड़ें हैं। यह मजबूत आँकड़े वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वॉल्यूम में निरंतर वफद्धि, प्रचालन प्रबंध और आपूर्ति-श्रफंखला की मजबूती को दर्शाते हैं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवंबर-2025 को समाप्त माह के लिए एनएमडीसी ने रिकार्ड स्तर पर किसी भी नवंबर माह के लिए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक प्रदर्शन दर्ज किया। इससे उत्पादन बढ़कर 5.01 मिलियन टन हो गया, जो नवंबर 2024 में 4.51 मिलियन टन से 11 प्रतिशत अधिक है। साथ ही बिक्री 4.17 मिलियन टन तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 4.0 मिलियन टन से 4 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन मासिक लक्ष्य से 1 प्रतिशत अधिक हुआ, जो खनन क्षमता के कुशल उपयोग और कंपनी की परिसंपत्तियों के उन्नत प्रचालन प्रबंध को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें… चिकित्सा क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी राज्यों का सहयोग करेगी तेलंगाना सरकार :दामोदर राजनरसिम्हा

दक्षता और प्रचालन प्रबंधन सफलता का मुख्य कारण

एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 26 में मजबूत प्रचालन बनाए रखा, जिसमें उत्पादन बढ़कर 31.48 मिलियन टन हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 26.06 मिलियन टन से 21 प्रतिशत अधिक है और अप्रैल-नवंबर उत्पादन में रिकार्ड है, जबकि बिक्री 30.28 मिलियन टन तक पहुँच गई, जो वित्त वर्ष 25 में इसी अवधि के दौरान 27.84 मिलियन टन से 9 प्रतिशत अधिक है।

एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नवंबर माह और इस वर्ष अब तक एनएमडीसी का प्रदर्शन दृढ़ प्रचालन प्रबंध और मजबूत निष्पादन को दर्शाता है। दक्षता में सुधार और उच्च-गुणवत्ता वाले लौह अयस्क की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित कर हम हितधारकों को निरंतर मूल्य-संवर्धन प्रदान करते हुए भारत के इस्पात क्षेत्र का समर्थन जारी रखते हैं।

इसके अतिरिक्त एनएमडीसी की सभी तीन उत्पादन इकाइयों ने सामूहिक रूप से रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया है। इस्पात मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सीपीएसई के रूप में एनएमडीसी मजबूत रणनीतिक दृष्टिकोण बनाए रखता है, जो स्थिर घरेलू माँग और खनन उत्पादकता एवं लागत प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने के लिए की जा रही पहलों द्वारा समर्थित है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button