राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कारों के लिए नामांकन 5 दिसंबर तक

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना राजभवन द्वारा आयोजित राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से प्रविष्टियाँ 5 दिसंबर तक जमा की जा सकती हैं। अधिक जानकारी liaisonaoefeficer-rbhyd@ telangana.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कारों के लिए महिला सशक्तिकरण, जनजातीय विकास, ग्रामीण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परोपकार तथा कॉर्पोरेट स्वयंसेवा श्रेणियों में नामांकन किया जा सकता है। तेलंगाना में इन क्षेत्रों में कम से कम पिछले पाँच वर्षों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग, संस्थाएँ, संगठन, ट्रस्ट आदि नामांकन कर सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी के तहत एक पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से तथा एक संस्थाओं, संगठनों, सोसाइटियों एवं ट्रस्टों को प्रदान किया जाएगा। विजेताओं का चयन विशेष चयन समिति द्वारा किया जाएगा। विजेताओं को राज्यपाल 26 जनवरी को पुरस्कृत करेंगे ।

ऑफलाइन रूप से नामांकन जमा करने के लिए तेलंगाना राजभवन की वेबसाइट https://governor.telangana. gov.in  पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप को विधिवत डाउनलोड कर नामांकन-पत्र भरकर राज्यपाल के प्रधान सचिव, राज्यपाल सचिवालय, राजभवन, सोमाजीगुड़ा, हैदराबाद-500041 के पते पर सभी स्व-सत्यापित सहायक दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट द्वारा या व्यक्तिगत रूप से भेजा जा सकता है। स्व-सत्यापित सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन तेलंगाना राजभवन की वेबसाइट https://governor.telangana. gov.in द्वारा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें… सीएम रेवंत रेड्डी का प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को मॉडर्न पुलिसिंग मंत्र

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button