नोरा फतेही ने जिमी फॉलन के द टुनाइट शो में प्रस्तुति दी

नई दिल्ली, गायिका एवं अभिनेत्री नोरा फतेही ने जिमी फॉलन के द टुनाइट शो में आगाज करते हुए जमैका की गायिका शेनसीया के साथ अपने नए गीत व्हाट डू आई नो (जस्ट ए गर्ल) पर प्रस्तुति दी। फतेही (33) ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह फॉलन और शेनसीया के साथ नजर आईं।

यह भी पढ़े: अनिल कपूर ने टॉम क्रूज को ऑस्कर जीत पर बधाई दी

फतेही ने लिखा कि आज रात: नोरा फतेही व शेनसीया की व्हाट डू आई नो (जस्ट ए गर्ल) पर प्रस्तुति। फतेही ने अपनी प्रस्तुति का एक वीडियो भी साझा किया। दिलजीत दोसांझ इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले पहले भारतीय कलाकार थे। उन्होंने जून 2024 में प्रस्तुति दी थी। इस साल सितंबर में करण औजला ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। व्हाट डू आई नो सात नवंबर को रिलीज़ हुआ। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button