स्तन कैंसर जागरूकता को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
हैदराबाद, स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता प्रसार करने के लिए किम्स ऊषालक्ष्मी सेंटर फॉर ब्रेस्ट डिजीज द्वारा दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब हासिल किया गया। सिकंदराबाद स्थित किम्स हॉस्पिटल में इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायुडू थे। इस रिकॉर्ड इवेंट के लिए एशिया पैसिफिक एडजुडिकेटर ऋषि नाथ ने स्तन कैंसर पर डॉ. रघु राम की 40 मिनट से अधिक समय तक की सुस्पष्ट प्रस्तुति के लिए प्रशंसा करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रस्तुत किया।
अवसर पर जानकारी देते हुए बताया गया कि हैदराबाद स्थित ऊषालक्ष्मी ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन तथा किम्स-ऊषालक्ष्मी सेंटर फॉर ब्रेस्ट डिजीज ने ब्रह्मकुमारियों के साथ मिलकर 24 घंटे में यूट्यब पर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पाठ के सबसे अधिक दृश्य के लिए दूसरा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब हासिल किया। दुनियाभर से रिकॉर्ड 6218 लोगों ने यूटयूब पर इस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रेजेंटेशन को देखते हुए इस ऐतिहासिक सशक्तिकरण अभियान से लाभ उठाया है।
स्तन कैंसर जागरूकता में डॉ. रघु राम का अनुकरणीय योगदान
वेंकैया नायुडू ने कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त रिकॉर्ड हासिल करने के लिए प्रसिद्ध सर्जन डॉ रघु राम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रघु राम पिछले कई वर्षों से तेलुगु राज्यों में स्तन कैंसर वकालत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। वह कई अभिनव पहलों के माध्यम से स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाने के महत्व पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
साथ ही स्तन कैंसर देखभाल को बदलने वाली कई ऐतिहासिक पहलों का अनुकरणीय नेतृत्व किया है। डॉ. रघु राम ने यह सम्मान अपनी माँ डॉ. ऊषालक्ष्मी को समर्पित करते हुए कहा कि जागरूकता की कमी, मजबूत जनसंख्या आधारित क्रीनिंग कार्यक्रम की अनुपस्थिति और असमान कैंसर देखभाल के कारण भारत में 60 प्रतिशत से अधिक स्तन कैंसर उन्नत चरणों में मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें… अपोलो कैंसर सेंटर ने की यू-आरएबीएस से स्तन कैंसर के उपचार की घोषणा
इस पहल के माध्यम से महिलाओं को प्रारंभिक पहचान के महत्व के बारे में सशक्त बनाने का गंभीर प्रयास किया है। अवसर पर किम्स चेयरमैन डॉ.बी. भास्कर राव तथा एएससीआई के चेयरमैन के. पद्मनाभैया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



