सावन की पूर्णिमा पर करें शिव और विष्णु का अभिषेक (तिथि व्रत)
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से शुरु हो रही है, जो कल दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। शास्त्राय विधान के अनुसार, पूर्णिमा तिथि का व्रत उस दिन रखा जाता है, जिस दिन शाम के समय पूर्णिमा तिथि लगी हो। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत आज रखा जाएगा।
पूर्णिमा तिथि का व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भक्त को बैकुंठ में स्थान मिलता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पूर्णिमा का उपाय
सावन मास की पूर्णिमा तिथि को भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। सबसे पहले एक शंख में केसर युक्त दूध, अक्षत, फूल तथा जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और तुलसी की मंजरी रखकर भोग अर्पित करें।
यह भी पढ़े : भारतीय प्राचीन ग्रंथों में शिवलिंग
भगवान विष्णु का इस तरह अभिषेक करने से भक्त को अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। यह सावन मास का आखिरी दिन है। इसलिए इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव का भी पंचामफत से अभिषेक जरूर करें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



