माधापुर में गांजे के साथ एक गिरफ़्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने माधापुर में गांजे की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार करते हुए 350 ग्राम गांजा ज़ब्त किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि अय्यप्पा सोसायटी कम्युनिटी हॉल के पास से सोनल कुमार को गिरफ़्तार किया गया। वह इल़ाके में गांजा बिक्री कर रहा था। कोंडापुर की आबकारी पुलिस आरोपी के ख़िलाफ मामला दर्ज़ करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 7 माह की शिशु का अपहरण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



