जलाराम बापा मंदिर, बड़ी चावड़ी में भागवत कथा का आयोजन आज से
हैदराबाद, हैदरावाद सिकंदराबाद लोहाणा महाजन, लव फॉर काऊ फाउंडेशन एवं हैदराबाद सुंदरकांड मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 14 सितंबर से बड़ीचावड़ी स्थित जलाराम बापा मंदिर में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत सप्ताह पारायण का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत आज पाटला पोथी एवं अन्य पूजा कार्यक्रम आयोजित किये गये।
आज यहाँ हैदराबाद सिकंदराबाद लोहाणा महाजन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम प्रधान संयोजक राजेश रामाणी एवं जसमत पटेल ने बताया कि पंडित घनश्याम भट्ट के सानिध्य में आज जलाराम बापा मंदिर में मुख्य यजमान, सहयजमान, पोथी के यजमान तथा पाटला पोथी के सभी सहयोगियों ने पूजा एवं संकल्प मे भाग लिया।
अवसर पर मुख्य यजमान गौरत्न घनश्यामभाई पटेल (अध्यक्ष, गुजराती सेवा मंडल, सिकंदराबाद), वनिताबेन विठलाणी, यजमान श्वेतावेन – प्रतापभाई जाडेजा (ट्रस्टी, गुजराती प्रगति समाज, हैदरावाद), महेश शिवजीभाई पटेल, (उपाध्यक्ष, गुजराती प्रगती समाज, हैदरावाद), सह यजमान गोविंददास शाह (अध्यक्ष, गुजराती प्रगति समाज, हैदराबाद), धनजी भाई पटेल (अध्यक्ष, वागड लेऊवा पाटीदार समाज), तरुणभाई महेता (अध्यक्ष, गुजराती ब्रह्म समाज), मीनाबेन हरीशभाई ठक्कर (अध्यक्ष, हैदराबाद सुंदरकांड मंडल), दैनिक यजमान नरेन्द्रभाई जयंतीलाल रायठट्टा,
श्रीमद् भागवत पारायण 14 से 20 सितंबर तक बड़ी चावड़ी मंदिर में
भागवत पाटला पोथी यजमान जगदीश भाई सामाणी, फाल्गुनीबेन चेतनभाई जोशी, राजेशभाई पटेल (वी.वाई.ओ.), नीताबेन विराणी, संगीताबेन ठाकुर (अत्तापुर), विजय गोविन्द पटेल आदि यजमान परिवारों एवं आयोजक हैदराबाद सिकंदराबाद लोहाणा महाजन, लव फॉर काऊ फाउंडेशन एवं हैदराबाद सुंदरकांड मंडल के सदस्यों समेत जसमत पटेल, राजेश रामाणी, मुकेश वदियानी, रिद्धीश जागिरदार, तरूण महेता, रंजना शाह, मीना ठक्कर, धीरज पोपट, संगीता रायठट्टा, रंजना शाह, वीना पौराणा, भावना तन्ना, सुजाता तन्ना, जयश्री पंड्या, ईलाबेन आदि की उपस्थिति रही।
अवसर पर जसमत पटेल एवं राजेश रामाणी ने सभी को श्रीमद् भागवत पारायण आयोजन की जानकारी दी। 14 से 20 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक श्रीमद् भागवत पारायण का आयोजन बड़ी चावड़ी स्थित जलाराम बापा मंदिर में किया जायेगा।
देवी स्वीकृति रामानुजाचार्य भागवत पारायण का श्रवण करायेंगी। राजेश रामाणी ने बताया कि सभी यजमान परिवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे पूजा के लिए उपस्थित रहें। पूजन के बाद शोभायात्रा निकलेगी। तत्पश्चात श्रीमद् भागवत सप्ताह पारायण में सभी धर्मानुरागी शामिल होंगे। उन्होंने आगे बताया कि प्रथम दिन भागवत में भागवत पारायण महतम के विषय व उपदेश होंगे। तत्पश्चात परीक्षितजी तथा सुखदेव जी के मिलन पर कथा होगी।
15 से 20 सितंबर तक दैनिक भागवत कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
कथा पारायण बाद महाप्रसाद की व्यवस्था सभी के लिए रखी गई है। सोमवार 15 सितंबर को परीक्षितजी की जन्म कथा, कपिल देवहूति संवाद तथा ध्रुव चरित्र एवं वराह अवतार की कथा की जाएगी। कथा पारायण के बाद प्रतिदिन सायं 7.30 बजे प्रसाद की व्यवस्था सभी के लिए होगी।
मंगलवार 16 सितंबर को जड़ भरत चरित्र, अजामिल व्याख्यान, प्रह्लाद चरित्र एवं नरसिंह अवतार, बुधवार 17 सितंबर को वामन अवतार, राम अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गुरुवार 18 सितंबर को श्रीकृष्ण बाल लीला एवं गोवर्धन लीला, शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से कंस वध, रुक्मिणी मंगल विवाह, सुदामा चरित्र की कथा होगी। श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी मंगल विवाह पर शांभवी कृष्णा कुचिपुड़ी एवं भरत नाट्यम नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
यह भी पढ़े: कैंसर अस्पताल में राधे राधे ग्रुप के अन्नदान केंद्र का उद्घाटन 15 सितंबर को
कथा की पूर्णाहुति 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से परीक्षित मोक्ष, उद्धव चरित्र, जलाराम वापा चरित्र, सुखदेवजी विदाई के साथ होगी। कथा विराम बाद दोपहर 2 बजे से महाप्रसाद की व्यवस्था सभी के लिए की गयी है। दोपहर 3 बजे से हवन एवं भागवत पूजा के कार्यक्रम होंगे। सभी से कथा का लाभ लेने का आग्रह किया गया है। आज तेलंगाना गौशाला सेवा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय रामाराव, उपाध्यक्ष जसमत पटेल एवं एस रमेश, मंत्री बालकृष्ण एवं अन्य पदाधिकारियों को भागवत कथा का निमंत्रण पत्र दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



