ओयू यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों को मिला आकर्षक पैकेज
हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के चार छात्रों ने उल्लेखनीय पैकेज पर विभिन्न कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट हासिल किया है। इनमें सबसे अधिक पैकेज 45 लाख रुपए प्रतिवर्ष (एलपीए) है। जो अमेज़न द्वारा प्रदान किया गया है।
अमेज़न, जसपे और डे शाॅ में प्लेस हुए इंजीनियरिंग छात्र
आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बीई कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (एआईएमएल) के छात्रों शीर्ष-स्तरीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा आकर्षक वेतन पैकेज की पेशकश की गई हैं। इनमें सुनंदना 45 एपीए (अमेज़न), ऐराज फातिमा 27 एलपीए (जसपे), मोहम्मद आरिफ तथा एस ए नदीम 24.85 एलपीए (डे शाॅ) का नाम शामिल है।
प्रो. कुमार मोलुगरम ने की उपलब्धियों की सराहना
उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुमार मोलुगरम ने इस उपलब्धि के लिए इन छात्रों उन्हें आज कुलपति निवास में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। प्रो. मोलुगरम ने अवसर पर इन सभी छात्रों की लगन, अकादमिक उत्कृष्टता और अथक परिश्रम की सराहना की। जिसके कारण उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित कंपनियों में उल्लेखनीय पैकेज तथा उत्तरदायित्व हासिल करने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि छात्रों की उपलब्धियां उस्मानिया विश्वविद्यालय में शिक्षा और मार्गदर्शन की गुणवत्ता का भी प्रमाण हैं। जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगी।
प्रो. कुमार मोलुगरम ने छात्रों को पेशेवर दुनिया में कदम रखते समय ईमानदारी, नवाचार और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने और अपने सभी भविष्य के प्रयासों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए उनका योगदान न केवल विश्वविद्यालय को गौरव दिलाएगा, बल्कि एक प्रगतिशील और तकनीकी रूप से सशक्त राष्ट्र को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सम्मान समारोह में प्लेसमेंट अधिकारी डी.सुमन, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रिंसिपल प्रो. पी. चंद्रशेखर, वाइस-प्रिंसिपल प्रो.मंगू, तथा सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. पी.वी. सुधा सहित अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



