पवन कल्याण ने मंच पर तलवार भांजी, बाल-बाल बचे बॉडीगार्ड

हैदराबाद, साउथ एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने रविवार को हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के प्री-रिलीज इवेंट में धमाकेदार एंट्री की। वह मंच पर तलवार लेकर आए और जब उन्होंने उसे चारो तरफ भांजा, तो उनके बॉडीगार्ड बाल-बाल बच गए। यह पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके इस व्यवहार को गलत और घटिया बता रहे हैं कि नेता होने के नाते भी वो खुद ऐसा कैसे कर सकते हैं।

‘हरि हर वीरा मल्लू’ के एक्टर हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अपने किरदार ओजस गंभीरा उर्फ ओजी के रूप में इवेंट में पहुंचे। शहर में भारी बारिश के बावजूद, भीड़ पवन कल्याण को देखने के लिए डटी रही और उन्हें उन्हें देखते हुए तालियां बजाई। हालांकि जब वो तलवार भांज रहे थे तो भूल गए कि उनके आस-पास लोग भी हैं। उन्होंने अपने बॉडीगार्ड तक को नजरअंदाज कर दिया। उनका ऐसा करना किसी को पसंद नहीं आया है।

पवन कल्याण भूल गए अपना पद

पूरी तरह से काले रंग के कपड़े पहने, पवन कल्याण ने ‘ओजी’ के कलाकारों और क्रू की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के इवेंट में शामिल होते हुए वह एक दिन के लिए यह भूल ही गए थे कि वह आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बताया, ‘क्या आपने कभी किसी उपमुख्यमंत्री को तलवार लेकर घूमते देखा है या सोचा है? चूंकि यह एक फिल्म है, इसलिए मैं चल सकता हूं।’

‘दे कॉल हिम ओजी’ के डायरेक्टर

इसके बाद पवन कल्याण ने ‘ओजी’ के हीरो, डायरेक्टर सुजीत को बुलाया। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्ममेकर ने ही उन्हें अपने किरदार के हिसाब से कपड़े पहनकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा था। उन्होंने संगीतकार थमन की उनके धमाकेदार गानों के लिए भी सराहना की। अभिनेता-राजनेता ने प्रियंका मोहन, इमरान हाशमी, श्रीया रेड्डी, रवि के चंद्रन सहित पूरी टीम की तारीफ की।

दे कॉल हिम ओजी’ रिलीज डेट

‘दे कॉल हिम ओजी’ सुजीत की लिखी और निर्देशित है। इस फिल्म में पवन कल्याण और इमरान हाशमी लीड रोल्स में हैं, जबकि प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, सुभलेखा सुधाकर, श्रीया रेड्डी और सुदेव नायर भी इसमें दिखाई देंगे। डीवीवी एंटरटेनमेंट की ‘दे कॉल हिम ओजी’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button