पीकेएल 12: यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को 40-35 से हराया
विशाखापत्तनम, गगन गौड़ा ने योद्धाओं के लिए शीर्ष स्कोरर के रूप में 14 अंक बनाए, जिसमें चार बोनस अंक शामिल थे। कप्तान सुमित सांगवान और गुंजन सिंह ने क्रमशः आठ और सात अंक जोड़कर टीम के स्कोर में योगदान दिया। यूपी योद्धाओं ने शनिवार को यहां तेलुगु टाइटंस पर 40-35 की जीत दर्ज कर प्रो कबड्डी लीग अभियान की जोरदार शुरुआत की।
गगन गौड़ा ने शीर्ष स्कोरर के रूप में 14 अंक जुटाए, जिसमें चार बोनस अंक भी शामिल थे। कप्तान सुमित सांगवान और गुंजन सिंह ने क्रमशः आठ और सात अंक जोड़कर टीम के स्कोर में योगदान दिया। सुमित की रक्षात्मक दृढ़ता उल्लेखनीय रही और उनके उपकप्तान आशु सिंह ने उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने मिलकर टैकल से टीम को नौ अंक दिलाए।
यह भी पढ़े : कबड्डी टूर्नामेंट में यूपी योद्धास ने दिल्ली दंबग को हराया
विजय मलिक टाइटंस के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए, जिन्होंने 10 रेड अंक, एक टैकल अंक और तीन बोनस अंक जुटाकर कुल 14 अंक हासिल किए। हालांकि, उन्हें बाकी खिलाड़ियों का पर्याप्त समर्थन नहीं मिला, जबकि योद्धाओं ने पूरे खेल में मजबूत पकड़ बनाए रखी और अभियान के अपने पहले मुकाबले में अहम जीत दर्ज की। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





