चारमीनार के एक मीनार का प्लास्टर झड़ा

हैदराबाद, भारी बारिश के कारण आम जनता को परेशानी तो हुई ही। इस बीच हैदराबाद की पहचान चारमीनार के एक मीनार का प्लास्टर गिर गया, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएँ तो पैदा हुई ही। साथ ही यह यक्ष प्रश्न उठ खड़ा हुआ है कि क्या बूढ़े होते चारमीनार के रखरखाव में कोताही बरती जा रही है। गुरुवार शाम को अचानक हुई भारी बारिश के दौरान मीनार से चूना-गारा (प्लास्टर) का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया।

हालांकि राहगीरों और स्थानीय लोगों ने किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी, लेकिन ऐतिहासिक भाग्यलक्ष्मी मंदिर के पास चूना-गारा का प्लास्टर गिर गया। यह घटना शाम करीब 4.30 बजे हुई, जिससे आसपास के इलाकों में हल्का तनाव फैल गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत मलबा हटा दिया। चारमीनार पुलिस ने कहा कि अभी तक उन्हें इस घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें… बारिश से बेहाल हैदराबाद, तालाब बन गयीं शहर की सड़कें, यातायात ठप्प

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई है। वर्ष 2019 में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जब सजावटी प्लास्टर के काम से चूना-गारा का एक बड़ा हिस्सा अलग होकर गिर गया था, जिससे आसपास के निवासियों में काफी चिंता पैदा हो गई थी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button