पॉक्सो केस – बदनाम करने के लिए साजिश रच रही हैं कुछ ताकतें : बंडी संजय
हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने उनके पुत्र पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर मचे हड़कंप पर कहा कि ठीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा से पहले राजनीतिक षड़यंत्र के तहत उन्हें (बंडी को) व्यक्तिगत रूप से बदनाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने उनके पुत्र पर लगे आरोपों को लेकर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी और अपने विचार साझा करते हुए सत्यमेव जयते लिखा। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि न्यायपालिका ही तय करेगी कि क्या सही है और क्या गलत है। समय ही हर आरोप का उत्तर देगा। हर साजिश का पर्दाफाश करेगा। उन्होंने कहा कि अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में कानून का सम्मान करते रहे हैं और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी दाग के पूरा जीवन उन्होंने (बंडी ने) बिताया है इसलिए न्यायपालिका पर पूरा भरोसा बनाए रखा है।
व्यक्तिगत रूप से बदनाम करना मात्र है
कुछ ताकतें हैं जो एक पिछड़ा वर्ग नेता के उदय को हजम नहीं कर पा रही हैं। वे जमीनी स्तर से काम करते आए हैं, पार्षद के रूप में काम किया, कड़ी मेहनत की और जनता के समर्थन से धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए और केंद्रीय मंत्री बने हैं। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि यह तो स्पष्ट हो रहा है कि एक राजनीतिक साजिश रची जा रही है जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत रूप से बदनाम करना मात्र है। उन्होंने पुत्र पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।
यह भी पढ़े–बंडी संजय के बेटे पर POCSO केस, तेलंगाना में मचा सियासी बवाल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



