गंगा सप्तमी पर्व की करें तैयारी
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 22 अप्रैल, बुधवार की रात 10 बजकर 50 मिनट पर शुरु हो रही है, जो 23 अप्रैल, गुरुवार की रात 8 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हो रही है। उदया तिथि के अनुसार गंगा सप्तमी पर्व 23 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा।
सनातन धर्म में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि बहुत ही विशेष मानी जाती है, क्योंकि इस दिन गंगा सप्तमी पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माँ गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था।
यह भी पढ़े : चितिरई उत्सव : परंपरा, प्रेम और लोक-जीवन का उल्लास
इसलिए इसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। हर साल इस पर्व पर श्रद्धालु गंगा स्नान, दान और पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा-स्नान और पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है और पितरों को शांति प्राप्त होती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






