राष्ट्रपति मुर्मू ने रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया

पुडुचेरी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रपति को एन. रंगासामी को पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करके प्रसन्नता हुई, यह नियुक्ति उनके शपथ ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिसूचना के बाद उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

सूत्रों ने बताया कि रंगासामी 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्र शासित प्रदेश में नौ अप्रैल को हुए चुनाव में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के बाद रंगासामी पाँचवीं बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के लिए तैयार हैं। चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए गए।

यह भी पढ़ेदमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण

ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने 16 में से 12 सीट पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने 10 में से चार सीट पर जीत दर्ज की। राजग के अन्य घटक दलों, अन्नाद्रमुक और लाचिया जननायगा काची ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा में राजग की कुल सीट 18 हो गईं। इसके अलावा, तीन मनोनीत सदस्य भी होंगे। विपक्षी द्रमुक ने पाँच और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की। नवगठित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने दो सीट पर जीत दर्ज की।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button