जनता की शिकायतों का हो शीघ्र समाधान : कादिरावन पलानी

हैदराबाद, हैदराबाद के अतिरिक्त कलेक्टर (राजस्व) कादिरावन पलानी ने प्रजावाणी के दौरान जिला अधिकारियों को जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कादिरावन पलानी ने अधिकारी ई. वेंकटचारी के साथ कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में लोगों से 311 शिकायती आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं की संबंधित अधिकारियों द्वारा विभागवार जांच करते हुए उनका शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

साथ ही सीएम प्रजावाणी तथा व्हाट्सऐप प्रजावाणी के लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की जानी चाहिए और उनकी जाँच करके शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने 10 अप्रैल को होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के मद्देनजर जिला अधिकारियों को संबंधित विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित विवरण 25 मार्च तक जिला योजना विभाग को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना के पुनर्निर्माण में आर्य वैश्यों की अहम भूमिका : रेवंत रेड्डी

आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम के तहत कुल 311 शिकायती आवेदन प्राप्त किए गए। इनमें 237 मामले इंदिरम्मा आवास, 3 मामले डबल बेडरूम आवास, 57 मामले राजस्व तथा 14 मामले अन्य विभागों से संबंधित थे। कादिरावन पलानी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की जाँच करने और उन्हें तुरंत हल करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। अवसर पर आवास, राजस्व, स्वास्थ्य, उद्योग तथा जिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button