रहाणे पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना
चेन्नई, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केकेआर को मंगलवार को खेले गए इस मैच में 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। उसकी टीम वर्तमान सत्र में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।
टीम की ओवर गति नियमों के उल्लंघन पर लगा जुर्माना
आईपीएल के बयान के अनुसार, ‘‘ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ केकेआर का अगला मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स से होगा। (भाषा)
यह भी पढ़े– नामपल्ली में भीषण अग्निकांड, दो बच्चों के फँसे होने की आशंका
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



