रेलवे पुलिस ने चोरी तथा गुम हुए 1500 सेलफोन खोज कर लौटाए
हैदराबाद, तेलंगाना की रेलवे पुलिस ने लगभग 2 करोड़ रुपयों के चोरी और गुम होने वाले सेलफोन ट्रेस कर वास्तविक मालिकों को लौटाए। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर साई ईश्वर गौड़ ने बताया कि राज्य में 19 अप्रैल 2023 से केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की शुरुआत के बाद से अभी तक कुल 1,500 चोरी व गुम होने वाले सेलफोन को ट्रेस किया गया।
रेलवे पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल सिर्फ तेलंगाना ही नहीं, बल्कि केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से भी ट्रैक कर वापस लाए गए हैं। बताया गया कि ज्यादातर मोबाइल चोरी या गुम होने की घटनाएं ट्रेन यात्रा के दौरान हुईं।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : तेलंगाना पुलिस ने 1,24,850 खोए हुए सेलफोन तलाशे गये
कई यात्री फुटबोर्ड या खिड़की के पास बैठने के दौरान मोबाइल खो देते हैं या अज्ञात बदमाश झपटमारी कर भाग जाते हैं। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत करने और सीईआईआर पोर्टल पर आईएमईआई नंबर के जरिए मोबाइल ब्लॉक करने की भी जानकारी दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



