रक्षित और अंशुल करेंगे एशिया पेसिफिक गोल्फ में भारत का नेतृत्व

Ad

दुबई, भारतीय गोल्फ खिलाड़ियों ने आगामी एशिया पेसिफिक एमेच्योर चैंपियनशिप में देश का परचम लहराने की तैयारी शुरू कर दी है। 16वीं संस्करण की यह प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगी और इसमें दुनिया भर के शीर्ष युवा गोल्फ खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी।

मौजूदा अखिल भारतीय एमेच्योर चैंपियन अंशुल मिश्रा और रक्षित दहिया 23 से 26 अक्टूबर तक यहां होने वाली 16वीं एशिया पेसिफिक एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। मौजूदा प्रवेश सूची के अनुसार भारत से दहिया और मिश्रा के अलावा राघव गुलाटी और रणवीर मित्रो भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

यह भी पढ़े : आर. स्मरण और आंद्रे सिद्धार्थ दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन टीम में शामिल

इन चारों खिलाड़ियों को अच्छा-खासा अंतरराष्ट्रीय अनुभव है, खासकर गुलाटी ने दुबई में काफी खेला है, जहां वह अपना ज़्यादातर समय बिताते हैं। इस टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी को 2026 में मास्टर्स टूर्नामेंट में खेलने का निमंत्रण मिलेगा जबकि उपविजेता खिलाड़ी क्वालीफाइंग सीरीज में भाग लेगा। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 120 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button