रामचंदर राव ने किया सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान का बचाव

Ad

हैदराबाद, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बात करने के दौरान संयुक्त आंध्र-प्रदेश से तेलंगाना के विभाजन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या के दिए बयान का समर्थन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि जैसे बंदर के हाथों में फूल की माला मिल गई हो, उस प्रकार सत्तापक्ष कांग्रेस और विपक्षी बीआरएस मिलकर भाजपा सांसद सूर्या के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर जनता को भड़काने के प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में प्रदेश भाजपा मुख्य आधिकारिक प्रवक्ता एन.वी. सुभाष के साथ मिलकर मीडिया के पूछे प्रश्नों के उत्तर में प्रदेश रामचंदर राव ने कांग्रेस और बीआरएस दोनों की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों दल राजनीति के चलते भाजपा सांसद के बयान को अनावश्यक मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद तेजस्वी सूर्या ने तेलंगाना की तुलना पाकिस्तान से नहीं की है, बल्कि कांग्रेस के खराब रवैये को इंगित किया है, जिसके चलते तेलंगाना के कई मासूमों की जानें चली गईं।

यह भी पढ़ें… दक्षिण के राज्यों के साथ न खेले केंद्र : केटीआर

चिदंबरम की भूमिका पर कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रामचंदर राव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय बिना रक्त बहाये, बिना किसी विवाद के सभी को मनाकर तीन राज्यों उत्तराखंड, छत्तीसग़ढ़ और झारखंड का गठन किया गया था। परंतु पूर्व कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) द्वारा तेलंगाना गठन में देरी के कारण आंदोलन में कई जानें चली गईं, मासूम विद्यार्थियों सहित कईयों ने आत्मबलिदान दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व गृह मंत्री चिदम्बरम द्वारा तेलंगाना गठन की घोषणा करने व पुन उसे रद्द करने से कई बेकसूरों ने बलिदान दे दिया, इन सबकी मौतों की जिम्मेदार कांग्रेस ही रही है।

रामचंदर राव ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें कर रही तत्कालीन टीआरएस और वर्तमान बीआरएस के मुखिया सांसद केसीआर विभाजन बिल पारित किए जाने के समय सदन में अनुपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने समर्थन नहीं किया होता तो तेलंगाना का गठन ही असंभव था। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री तेलंगाना चिन्नम्मा दिवंगत सुषमा स्वराज तथा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम लेते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने तेलंगाना के गठन में महती भूमिका निभाई है। उन्होंने भाजपा सांसद तेजस्वी की आलोचना कर रहे सत्तापक्ष कांग्रेस और बीआरएस पर पलटवार करते हुए कहा कि तेलंगाना आंदोलन में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button