दक्षिण अफ्रीका के ब्रूइस के खिलाफ आक्रामक बर्ताव के लिए राणा को फटकार

Ad

दुबई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को फटकार लगाई और रांची में पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद उनके आक्रामक बर्ताव के लिए एक डिमेरिट अंक उनके खाते में जोड़ दिया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि राणा को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह घटना रविवार को दक्षिण अफ्रीका की पारी के 22वें ओवर में हुई जब भारत के तेज गेंदबाज ने ब्रेविस को आउट करने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया जिससे बल्लेबाज आक्रामक प्रतिक्रिया दे सकता था। राणा को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर उसका अपमान करने वाली भाषा, एक्शन या इशारे करने या आक्रामक प्रतिक्रिया देने से जुड़ा है।

लेवल-1 उल्लंघन पर राणा को मिला डिमेरिट अंक

आईसीसी के बयान में कहा गया कि इसके अलावा राणा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है और उनकी यह 24 महीने के समय में पहली गलती थी। राणा ने मैच में 65 रन देकर तीन विकेट लिए जिसकी बदौलत भारत ने 17 रन से जीत दर्ज कर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। लेवल एक के उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार और अधिकतम खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जाते हैं।

यह भी पढ़े: डब्ल्यूपीएल नीलामी में हरमनप्रीत की राय महत्वपूर्ण रही : मुंबई इंडियंस की मेंटर झूलन

अगर कोई खिलाड़ी 24 महीने के समय में चार या उससे ज्यादा डिमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो उन्हें निलंबन अंक में बदल दिया जाता है। दो निलंबन अंक का मतलब है एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से प्रतिबंध। खिलाड़ी जो भी मैच पहले खेलता है, यह उस पर लागू होता है। डिमेरिट अंक खिलाड़ी के रिकॉर्ड में 24 महीने तक रहते हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button