गणतंत्र दिवस टूर्नामेंट : की स्टोन टीम ने जीते दो खिताब

हैदराबद, की स्टोन बास्केटबाल अकादमी की टीमों ने 77वें गणतंत्र दिवस एकदिवसीय 3 गुणा 3 बास्केटबाल टूर्नामेंट में बालक अंडर-16 तथा बालिका अंडर-13 के फाइनल में जीत दर्ज कर दो खिताब जीते। यहाँ वाईएमसीए सिकंदराबाद बास्केटबाल मैदान में यंग मैन गिल्ड द्वारा आयोजित एकदिवसीय प्रतियोगिता में की स्टोन की टीमों ने उम्दा प्रदर्शन किए।

अन्य परिणाम इस प्रकार हैं :- बालक अंडर-16 फाइनल : की स्टोन बास्केटबाल अकादमी-ए ने की स्टोन बास्केटबाल अकादमी-बी को 14-12 से हराया। बालिका अंडर-16 फाइनल : पुष्पन कोब ने की स्टोन बास्केटबाल अकादमी को 7-3 से हराया। बालक अंडर-13 फाइनल : मंत्री अकादमी ने एसबी एकादमी को 11-8 से हराया।

यह भी पढ़ें… पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने पर फैसला टाला

बालिका अंडर-13 फाइनल : की स्टोन बास्केटबाल अकादमी ने वाईएमसीए हैदराबाद को 7-6 से हराया। बालक अंडर-18 फाइनल : वाईएमसीए हैदराबाद ने लवर बैलर्स को 19-17 से हराया। बालिका अंडर-18 फाइनल : पीएसए मोंट ने पुष्पन कोबे को 12-10 से हराया। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button