भाजपा तेलंगाना प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक
हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव की अध्यक्षता में जीएचएमसी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नामपल्ली स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जीएचएमसी वार्डों के विस्तार का मुद्दा, राज्य सरकार के मनमाने निर्णयों से आम जनता को हो रही परेशानियों और वार्डो के गठन के खिलाफ दर्ज आपत्तियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर रामचंदर राव ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण नगरवासियों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नेताओं से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और जमीनी स्तर पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इसके अलावा, आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की ओर से अपनाई जाने वाली रणनीति और कार्ययोजना पर भी उन्होंने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक महासचिव चंद्रशेखर तिवारी, प्रदेश महासचिव डॉ. एन. गौतम राव, वरिष्ठ नेता एन.वी.एस.एस. प्रभाकर सहित पार्टी के कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



