कॉमेडियन ही नहीं, एक अच्छे विलेन भी हैं रितेश देशमुख

ऐक्टर रितेश देशमुख इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में जहां अजय देवगन अमय पटनायक के लीड रोल में हैं, वहीं रितेश देशमुख का विलेन वाला अवतार नज़र आ रहा है।महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के बेटे रितेश दरअसल एक आर्किटेक्ट बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड खींच लाई।

रितेश ने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से डिग्री ली है। लेकिन फिर अचानक रितेश का दिलचस्पी ऐक्टिंग की तरफ बढ़ने लगी और उन्होंने बॉलीवुड में हाथ आजमाया। खबरों की मानें तो एक बार जब रितेश फिल्म मेकर सुभाष घई के साथ लंदन में छुट्टी मना रहे थे, तभी सिनेमैटोग्राफर कबीर लाल की नज़र रितेश पर पड़ी और उन्होंने रितेश को ऐक्टिंग का सुझाव दिया।

इस सुझाव पर अमल करते हुए रितेश ने फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत की। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मस्ती’ से रितेश को पहचान मिली। इस फिल्म के ज़रिए वो पर्दे पर छा गए और आज फैंस के फेवरेट स्टार्स में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: पर्दे पर लगातार किया गया पति-पत्नी का अभिनय ज़िंदगी में भी बना रहता है..!

रितेश देशमुख का प्रोडक्शन हाउस और फिल्म निर्माण का सफर

ऐक्टिंग के साथ रितेश देशमुख ने फिल्म निर्माण से जुड़ते हुए साल 2013 में ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। इस प्रोडक्शन हाउस के ज़रिए अभी तक रितेश कई खास फिल्में बना चुके हैं।

रितेश देशमुख की मराठी फिल्म वेड ने सिनेमाघरों में जमकर धूम मचाई। बतौर ऐक्टर और डायरेक्टर रितेश देशमुख ने इस फिल्म में शानदार काम किया करते हुए हर किसी का दिल जीत लिया। अब एक बार फिर फिल्म ‘रेड 2’ में बतौर विलेन उनके नाम का डंका बज रहा है।

रितेश देशमुख बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन ऐक्टर में से एक हैं। अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता है। खासकर, अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लोगों को गुदगुदाने वाले रितेश हिन्दी से लेकर मराठी सिनेमा में अपनी वर्सेटाइल ऐक्टिंग के लिए मशहूर रहे है।

-सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button