संस्कार-एक धारा की बैठक संपन्न

हैदराबाद, सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित संगठन संस्कार-एक धारा की बैठक सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उनके सफल आयोजन की रणनीति पर सहमति बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गयी, जिसमें संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण पहलों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

हर रविवार को हनुमान चालीसा का वितरण करने की घोषणा की गयी। इसके साथ ही, लोगों से कुछ महत्वपूर्ण अनुरोध भी किए गए कि परिवार के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें, प्रतिदिन मंदिर जाएँ, बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के परिवार के साथ एक समय का भोजन करें। युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में संस्था हर रविवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन करेगी।

यह प्रशिक्षण युवा लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए होगा। इसके अलावा हर शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन की रणनीति पर गहन चर्चा हुई और सहमति बनी। अवसर पर संस्कार-एक धारा के वरिष्ठ पदाधिकारी रामनिवास बंसल ने बताया कि यह बैठक अत्यंत फलदायी रही।

यह भी पढ़े : युवा फिल्म निर्माताओं ने किया रक्तदान अभियान आयोजित

हमनें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के हमारे मिशन को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए नई दिशा तय की है। इन पहलों के माध्यम से हम सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करेंगे। संस्था जल्द ही इन कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर पर उतारने का कार्य शुरू करेगी। अवसर पर सदस्यगण उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button