दिल्ली में सेवादार की हत्या के बाद कालकाजी मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई
नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में पिछले महीने एक सेवादार की हत्या के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेवादार योगेंद्र सिंह की 29 अगस्त की रात मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
अधिकारी ने बताया कि नवरात्रि से पहले हुई इस घटना के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस हत्या के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े: उत्तराखंड मे चंद्र ग्रहण के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित मंदिरों के द्वार बंद
अधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर और उसके आसपास अर्धसैनिक बलों के जवानों सहित अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस चौकियों और गश्ती दल को सक्रिय किया गया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



