स्वाध्याय से होता है कर्मों का क्षय : सुमंगलप्रभाजी

हैदराबाद, स्वाध्याय रूपी मंत्र को सच्ची श्रद्धा, आस्था से जीवन में अंगीकार कर लेने से कर्मों का क्षय होता है। उक्त उद्गार सिकंदराबाद स्थित मारुति विधि जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा ने दिये। पूज्यश्री ने कहा कि स्वाध्याय करते समय यदि शब्द उच्चारण में त्रुटि आती है तो दोष लगता है।

अर्थ हमारी पकड़ में जब तक नहीं आएगा तब तक स्वाध्याय के बारे में अच्छे से नहीं जान पायेंगे। स्वाध्याय करने वाले विनम्र होते हैं। वे स्वाध्याय के साधना की ओर कदम बढ़ाते हुए पूरी मर्यादा का पालन करते हैं। म.सा. ने कहा कि स्वाध्याय के लिए सबसे पहले व्यक्ति को स्वयं एकाग्र होने की आवश्यकता है। जब हम एकाग्र मन से स्वाध्याय करते हैं तो हमारा जीवन उत्कृष्ट आयाम की ओर बढ़ता है।

पैसठिया छंद जाप और सामूहिक प्रभावना सम्पन्न

धर्म सभा का प्रारंभ पैसाठिया छंद जाप से हुआ। सभा का संचालन करते हुए नितिन अलिजार ने बताया कि संघ में 9 घंटे का जाप सुचारू रूप से चल रहा है। अंबेश गुरु मेवाड़ संघ के सहयोग से जाप हुआ। आज के जाप की प्रभावना सुरेशचंद मीठालाल लोढ़ा परिवार की ओर से प्रदान की गई। संघ की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। धर्म सभा में श्री सकल जैन समाज, बदनौर राजस्थान से श्रद्धालु दर्शन के लिए पधारे।

इंदिरा लोढ़ा ने श्रद्धेय गुरु भगवंत के प्रति गीतिका से अपने भाव व्यक्त किये। इसके पश्चात बदनौर महिला मंडल ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। अवसर पर बदनौर निवासी भीमराज राजेंद्र लोढ़ा परिवार की ओर से सामूहिक प्रभावना दी गई। श्री संघ की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल ने बताया कि शुक्रवार 12 सितंबर को चातुर्मास के 65वें दिवस पर 65 बार पैसठिया छंद जाप, चौबीस तीर्थंकर भगवान की स्तुति का सजोड़े जाप श्रद्धेय साध्वी भगवंत की निश्रा में 65वीं बार पूर्ण होगा।

भंवरी देवी, बिरदीचंद, मीना देवी, सज्जन राज, प्रीति, शंखेश्वर, सीरत गुगलिया परिवार ने पैसठिया छंद जाप कलश का लाभ लिया। अवसर पर संघ की ओर से कलश प्रदान किया गया। धर्मसभा में संघपति संपतराज कोठारी, अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक शेरमल बोहरा, वरिष्ठ प्रमुख मार्गदर्शक पारसमल कोठारी, प्रमुख मार्गदर्शक सज्जनलाल डूंगरवाल, कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा, स्वागत अध्यक्ष कांतिलाल लोढ़ा, महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button