शाकिब के ऑलराउंड प्रदर्शन से एमआई एमिरेट्स ने डेजर्ट वाइपर्स को चार विकेट से हराया
दुबई, शाकिब अल हसन के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से एमआई एमिरेट्स ने तालिका में शीर्ष पर काबिज डेजर्ट वाइपर्स को चार विकेट से हराकर आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। शाकिब (चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट) की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत एमआई एमिरेट्स ने वाइपर्स को सात विकेट पर 124 रन पर रोक दिया। वाइपर्स की तरफ से डैन लॉरेंस ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।
यह भी पढ़े : भारत की पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा कायम रखने पर नजर
इसके जवाब मेंं एमआई एमिरेट्स की टीम पावरप्ले में लड़खड़ा गई लेकिन कीरोन पोलार्ड की 15 गेंदों पर खेली गई 26 रन की पारी ने मुकाबले का रुख निर्णायक रूप से पलट दिया। इसके बाद शाकिब (नाबाद 17) डटे रहे और उन्होंने विजयी चौका लगाकर टीम का स्कोर 17.3 ओवर में छह विकेट पर 128 रन पर पहुंचाया। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



