शी टीम ने 32 मनचलों को पकड़ा
हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस की महिला एवं बाल सुरक्षा विंग द्वारा 18 से 24 अप्रैल के बीच अभियान में शी टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र हरकतें करने वाले 32 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। विंग की डीसीपी के. सृजना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शी टीम को विभिन्न माध्यमों से महिलाओं की कुल 31 शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
वहीं, साइबराबाद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक पीटा मामले में कार्रवाई करते हुए एक पीड़िता को बचाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों को निपटारा करते हुए 40 परिवारों को दोबारा एकजुट किया गया।
यह भी पढ़े : हाईकोर्ट के लिए 4 न्यायाधीशों की नियुक्ति
विंग की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 2,221 लोगों को मानव तस्करी (विशेषकर बाल तस्करी), छेड़छाड़, सोशल मीडिया उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल अधिकार, बाल श्रम, भीख मंगवाना, साइबर बुलिंग और साइबर फ्रॉड जैसे मुद्दों पर जागरूक किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल 100 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





