शिव शक्ति महिला शाखा मोतीनगर ने मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट

हैदराबाद अग्रवाल समाज शिव शक्ति महिला शाखा मोतीनगर द्वारा दीपावली मिलन एवं अन्नकूट प्रसाद का आयोजन एस.वी.एस.एस. कॉम्प्लेक्स, सनतनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेनजी एवं माता लक्ष्मीजी की आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शाखा अध्यक्ष किरण अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए समाज में एकता, संस्कार एवं परंपरा के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात मनोरंजन कार्यक्रमों की श्रृंखला में तंबोला और म्यूजिकल चेयर जैसे रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को सुंदर उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। शाखा की ओर से सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट्स भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया, जिसकी व्यवस्था शंकर बेगम बाजार शाखा द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज हिमायतनगर शाखा का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट उत्सव

कार्यक्रम स्थल की सजावट प्रीति अग्रवाल द्वारा की गई। अवसर पर सचिव वंदना गोयल, कोषाध्यक्ष रितु जैन, कार्यक्रम संयोजिका नेहा अग्रवाल तथा समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहीं। शाखा की ओर से सभी उपस्थित महिलाओं, सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button