श्री श्याम मंदिर सेवा समिति की श्री श्याम रथ शोभायात्रा 8 फरवरी को

हैदराबाद, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति, काचीगुड़ा द्वारा आगामी 8 फरवरी को सुबह 7.01 बजे से शिव मंदिर, चारमीनार से श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा तक श्री श्याम रथ शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। श्री श्याम रथ शोभायात्रा के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु विशेष बैठक श्याम मंदिर में आयोजित की गई।

अवसर पर चर्चा कर निर्णय लिया गया कि 8 फरवरी को सुबह 7.01 बजे महादेव मंदिर, चारमीनार में निशान पूजा कर यात्रा भाग्यलक्ष्मी मंदिर की परिक्रमा करके चारकमान, घाँसी बाजार, बेगम बाजार, सिद्दिअंबर बाजार, गौलीगुड़ा, चादरघाट, निम्बोलीअड्डा होते हुए श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा पहुँचेगी। गायक कन्हैया मित्तल का विशेष आगमन यात्रा की प्रमुखता रहेगी। बैंड बाजे के साथ मार्ग में रंगोली बनाते हुए भव्य यात्रा निकलेगी।

यह भी पढ़ें… सीरवी टेक्सटाइल्स : रामगोपालपेट में आधुनिक राजस्थानी फैशन का नया शोरूम

यात्रा को सुयोजन एवं सफलतापूर्वक निकालने के लिए नगरद्वय के सभी श्याम मण्डलों की बैठक शनिवार, 27 दिसंबर को रात 8 बजे से श्याम मंदिर, काचीगुड़ा में रहेगी। इसमें सभी श्याम मंडलों के सुझाव लिए जाएँगे। बैठक में श्याम मंदिर समिति के मंत्री इंद्रकरण अग्रवाल, सहमंत्री रामदेव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पुरुषोत्तमदास गोयल, श्याम डालिया, संदीप गोयल, राजकुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम पारीक, अभिषेक शर्मा एवं सुशील अग्रवाल ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button