राहुल-रेवंत के खिलाफ टिप्पणी करने पर बीआरएस नेता पर मामला दर्ज
हैदराबाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में हनमकोंडा जिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी थी कि रामाराव ने बुधवार को वरंगल में रैतु संग्राम सदस्सु को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर रामाराव के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना युवाओं के लिए इजरायल में बढ़े रोजगार के अवसर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



