सांवरे के बांवरे की श्री श्याम निशान शोभायात्रा 10 को
हैदराबाद, सांवरे के बांवरे, सिकंदराबाद के तत्वावधान में फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में श्री श्याम निशान शोभायात्रा का आयोजन सोमवार, 10 मार्च को किया जाएगा। आज यहाँ अमित अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुबह 6.31 बजे डीडीए क्वार्टर्स, तिरुमलगिरी स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर से निशान पूजन के बाद बाबा श्यामजी को बग्गी में आरूढ कर बाजे गाजे व भजन कीर्तन के साथ श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बाबा के संग होली खेलते हुए शोभायात्रा में भाग लेने वाले भक्त महिन्द्रा हिल्स स्थित श्री पहाड़ी श्याम मंदिर पहुँचेंगे। शोभायात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इसमें अमित अग्रवाल, नितिश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, गोपाल त्रिवेदी, तनिष्क अग्रवाल, गर्व अग्रवाल आदि ने भाग लिया और अपने सुझाव दिए। नगर के श्याम भक्तों से अधिकाधिक संख्या में शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें…श्री पहाड़ी श्याम मन्दिर में फाल्गुन महोत्सव 10 को
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



