शुभेंदु अधिकारी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, तृणमूल का हमला

Ad

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई।

चुनाव प्राधिकारियों को लिखे पत्र में तृणमूल ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम और भबानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे और भाजपा के स्टार प्रचारक शुभेंदु अधिकारी ने 20 अप्रैल को दक्षिण 24 परगना के सोनाखाली हाई स्कूल मैदान में पार्टी उम्मीदवार तपन दत्ता के समर्थन में समय सीमा का उल्लंघन करते हुए एक जनसभा आयोजित की। शिकायत के अनुसार, बैठक के लिए दोपहर डेढ़ बजे तक की अनुमति दी गई थी, लेकिन शुभेंदु का हेलीकॉप्टर कथित तौर पर करीब तीन बजकर 10 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर उतरा और सभा लगभग शाम पांच बजे तक जारी रही।

पत्र में कहा गया, “बैठक के लिए निर्धारित समय का गंभीर उल्लंघन करते हुए शुभेंदु अधिकारी, तपन दत्ता और अन्य भाजपा नेताओं ने आचार संहिता और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन किया।” तृणमूल ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया जिससे राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के पूर्व-स्वीकृत कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न हुई।

Ad

पुलिस व केंद्रीय बलों की निष्पक्षता पर उठे सवाल

शिकायत में कहा गया कि ऐसी कार्रवाई “सार्वजनिक स्थलों पर एकाधिकार” के समान है, जो आचार संहिता के तहत प्रतिबंधित है। पार्टी ने चुनाव के दौरान बलों की तैनाती संबंधी निर्वाचन आयोग की 2023 की नियम पुस्तिका और पुलिस पर्यक्षकों की हैंडबुक के प्रावधानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस और केंद्रीय बलों का आचरण “पक्षपातपूर्ण” था और चुनावों के दौरान अपेक्षित निष्पक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करता है।

पत्र में कहा गया, “प्रशासन और केंद्रीय बलों का ऐसा पक्षपातपूर्ण रवैया उनकी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।” तृणमूल ने निर्वाचन आयोग से संबंधित भाजपा नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस संबंध में टिप्पणी के लिए शुभेंदु अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button