पलायन रोकने के लिए गांवों में रोजगार जरूरी : गडकरी

Ad

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि महानगरों की ओर पलायन को रोकने के लिए ग्रामीण तथा आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करना जरूरी है।

गडकरी ने ‘सेव द अर्थ कॉन्क्लेव’ के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में किसानों और मजदूरों की आर्थिक स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ रोजगार के अवसरों की कमी के कारण गांवों के युवा, किसान और मजदूर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। हमें गांवों और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उत्पन्न करने चाहिए।’’

10,000 किसान आत्महत्याओं का भी उल्लेख किया

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि युवा और किसान मजबूरी में गांव छोड़ रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 10,000 किसान आत्महत्याओं का भी उल्लेख किया। गडकरी ने कृषि क्षेत्र में बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को अन्नदाता से आगे बढ़कर ऊर्जादाता बनना चाहिए।

Ad

मंत्री ने वैकल्पिक ईंधन और जैव ईंधन के उत्पादन को बढ़ाने की भी वकालत की। मंत्री ने कहा, ‘‘ हम 22 लाख करोड़ रुपये के जीवाश्म ईंधन का आयात करते हैं जिससे प्रदूषण भी होता है। इसलिए हमें वैकल्पिक ईंधन और जैव ईंधन के उत्पादन को बढ़ाने पर काम करना चाहिए।’’

यह भी पढ़े: नई टोलटैक्स नीति की घोषणा शीघ्र : गडकरी

मंत्री ने कहा कि चीनी की कीमत ब्राजील, तेल की कीमत मलेशिया, मक्का की कीमत अमेरिका और सोयाबीन की कीमत अर्जेंटीना से प्रभावित होती है।‘‘ हमारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बाजार मूल्य से अधिक है।’’ मंत्री ने साथ ही कहा कि बांस की खेती से भारत में रोजगार के पांच करोड़ अवसर सृजित किए जा सकते हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button