चांदी की वायदा कीमत 5101 रुपये चढ़कर 2.49 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया में शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर दिखाई दे रहा है। सुरक्षित निवेश की ओर रुझान बढ़ने से निवेशकों ने चांदी में खरीदारी बढ़ा दी, जिससे इसकी कीमतों में मजबूती देखी गई। इसी के चलते घरेलू व अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में चांदी के भाव में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,49,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
यह भी पढ़े : चांदी का वायदा भाव 946 रुपये टूटकर 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 5,101 रुपये या 2.08 प्रतिशत चढ़कर 2,49,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 5,702 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 2.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.29 डॉलर प्रति औंस हो गया। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






