अग्रवाल शिक्षा समिति के एमबीए–एमसीए विभागों का रजत जयंती समारोह सम्पन्न

Ad

हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित एन.बी. साइंस कॉलेज व एस.डी. सिग्नोडिया कॉलेज के क्रमश एमबीए व एमसीए विभागों का रजत जयंती समारोह समिति के सेड़मल हॉल में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। यहाँ आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेलंगाना सड़क, भवन और सिनेमेटोग्राफी मंत्री कोमटीरेड्डी वेंकट रेड्डी, सम्माननीय अतिथि अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालचंद अग्रवाल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत पद्धति से दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम गीत द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री कोमटीरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि यही का विद्यार्थी होने के नाते बहुत प्रसन्नता हो रही है। इस संस्थान में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने पर अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूँ। मैं अपने शिक्षकों का आभार मानता हूँ, जिनके कारण मैं आज आपके सामने उपस्थित हुआ हूँ।

अग्रवाल शिक्षा समिति के रजत जयंती समारोह में शिक्षा और सेवा पर जोर

गरीब और जरूरतमंद की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ, जिनके कारण मैं 6 बार चुनाव जीत चुका हूँ। मुझे जानकार खुशी हुई कि समिति 13 शिक्षण संस्थाएँ चला रही है। मुझे समिति के लिए क्षमतानुसार कुछ करने का अवसर मिलेगा, तो अपने आपको उत्कृत समझूँगा। विशेष अतिथि गोपालचंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित एस.डी. सिग्मोडिया एवं एन. बी. साइंस, महाविद्यालयों के एमबीए एवं एमसीए विभागों के रजत जयंती समारोह के इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाग लेकर संबोधित करने का अवसर मिला है।

इन संस्थानों के प्रबंधन, कॉरेस्पोंडेंट, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। अग्रवाल शिक्षा समिति का मेरे हृदय में विशेष स्थान है, क्योंकि मैं अग्रवाल बॉयज़ हाई स्कूल तथा अग्रवाल बॉयज़ जूनियर कॉलेज का पूर्व छात्र रहा हूँ और मैंने अपने बचपन के सुनहरे दिन अग्रवाल शिक्षा समिति के परिसर में बिताए हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे समिति तथा इन प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े सभी लोगों को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करें। आप सभी को आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।

एमबीए व एस.डी. सिग्मोडिया कॉलेज के कॉरेस्पोंडेंट मुकुंद लाल अग्रवाल ने अपने स्वागतीय भाषण में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अग्रवाल शिक्षा समिति की दो विभागों एस.डी. सिग्मोडिया एवं एमसीए का रजत जयंती समारोह है। किसी शिक्षण संस्थान की प्रगति व सफलता उनकी कर्म यात्रा की सार्थकता से मापी जाती है। अग्रवाल शिक्षा समिति की दो प्रमुख इकाइयों शंकरलाल धनराज सिग्नोडिया कॉलेज एवं नानकराम भगवानदास कॉलेज के अंतर्गत एमबीए व एमसीए विभागों ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण किए हैं।

अग्रवाल शिक्षा समिति के रजत जयंती समारोह में शिक्षा और अनुशासन पर जोर

इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय उन सभी महानुभावों को जाता है, जिन्होंने इन व्यावसायिक विषयों के लिए पाठ्यक्रम की शुरुआत की और विद्यार्थियों के सुनहरे सुखद भविष्य की नींव रखने के साथ उनके जीवन में सफलता की ज्योत जगाई।
समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार केड़िया ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा की आज हम रजत जयंती समारोह मना रहे हैं, यह बड़े गर्व की बात है। 100 वर्षों से समिति वृक्ष की जड़ की तरह मजबूत रहकर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रही है।

चेयरमैन ट्रस्ट बोर्ड डॉ. श्याम सुंदर ने अपने संदेश में सभी को रजत जयंती की बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज की प्रगति के दो खंभे है, पहले शिक्षक और दूसरे अनुशासन प्रिय विद्यार्थी। मानद मंत्री सीए नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा समिति के दोनों विभागों एमसीए व एमबीए के 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। मुख्य अतिथि समिति के एनबीएस कॉलेज के विद्यार्थी रह चुके हैं। समिति ने जो प्रगति की है उसका उसका श्रेय सभी शिक्षकों को जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा समय का सदुपयोग कर प्रगति करें। लक्ष्य निर्धारित कर आप भविष्य का निर्माण करें।

एमसीए के कॉरेस्पोंडेंट डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा इस बात की खुशी है कि मैं इसी समिति का विद्यार्थी रहा चुका हूँ। सभी विद्यार्थियों को समिति की शिक्षा के अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए और भविष्य में उन्नति करनी चाहिए। एमसीए की निर्देशिका श्रीमती के.एल. माधुरी व एमबीए की निर्देशिका प्रो. पल्लवी के. रंगनाध ने अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि का परिचय एन.बी. साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जी. बाबूराव ने दिया।

रजत जयंती समारोह में अतिथियों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

सम्माननीय अतिथि का परिचय एस.डी. सिग्मोडिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डाल पड़ाल ने दिया। मंचासिन गणमान्यों द्वारा मुख्य अतिथि व सम्माननीय अतिथि को स्मृति-चिह्न व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्तमान प्रबंधन, समिति सदस्य गण, भूतपूर्व कॉरेस्पोंडेंट, प्राध्यापकों, भूतपूर्व छात्र एवं कर्मचारी गण सभी को सम्मानित किया गया।

स्वर्ण जयंती के संदर्भ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अवसर पर गणमान्य अतिथियों के अलावा अभिभावक गण, विशेष आमंत्रित अतिथियों के साथ, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार अग्रवाल, शेष कुमार गोयल, महेश कुमार अग्रवाल, संजय संघी, रतन गुप्ता, रितेश कुमार अग्रवाल, पूर्व कॉरेस्पोंडेंट आर.ए. अग्रवाल तथा संगेश अग्रवाल, श्याम सुंदर मूंदड़ा, राजेश प्रसाद उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय का व्याख्यान 26 अप्रैल को

कार्यक्रम की सलाहकार समिति की अकादमिक निर्देशिका डॉ. सरोज जैन, सीएओ आराधना मोदानी, उमेश कुमार तथा राजेश वंगानी का अभूतपूर्व सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एमबीए की निर्देशिका प्रो. पल्लवी के. रंगनाध ने व एन.बी. साइंस कॉलेज के सहायक प्रो. नवीन कुमार ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button