‘पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं’ नियम का सख्ती से पालन करें : रेखा गुप्ता

Ad

नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ‘पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं’ नियम को सख्ती से लागू करें।

गुप्ता ने कहा कि हालांकि यह पहल पिछले दिसंबर में शुरू की गई थी, फिर भी कई वाहन वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र के बिना चल रहे हैं। गुप्ता ने कहा, ‘वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस और प्रभावी उपायों की आवश्यकता है। यह निर्णय उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’ उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने और सतत एवं व्यापक उपायों के माध्यम से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

Ad

नए निर्देश के अनुसार, ईंधन केवल वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों में ही डाला जाएगा, और सभी पेट्रोल पंपों और गैस स्टेशनों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बड़ी संख्या में वाहन वैध प्रमाण पत्र के बिना चल रहे हैं, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है।’

अधिकारियों के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली यातायात पुलिस को इस निर्देश को लागू करने का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी चूक या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सभी संबंधित एजेंसियों में जवाबदेही स्पष्ट रूप से तय की गई है। इस ढांचे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान है, जिसमें वाहन जब्त करना और अधिकतम दंड लगाना शामिल है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button