प्रभात हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने मनाया विज्ञान दिवस उत्सव
हैदराबाद, निःशुल्क प्रभात हाई स्कूल में विज्ञान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर विद्यार्थियों ने विविध प्रकार के मॉडल और प्रॉजेक्ट प्रस्तुत किए।



अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन सदस्यों श्रवण कुमार नरेड़ी, मेजर किरण, गोविंद प्रसाद चांडक, गौरी मोहिनी, राकेश भटनागर, ललिता टिबड़ेवाल, प्रधानाचार्य वाई. करुणाकर रेड्डी, उप-प्रधानाचार्या एन.एस. गायत्री की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीटीई के राज्य संयोजक कर्नल सोलोमन सनीव ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें… मूसी पीड़ितों के पक्ष में दांडी यात्रा की केटीआर ने
इस दौरान तेज प्रकाश अग्रवाल, दिनेश चांडक, सुशांत, किरण कंदुकुरी एवं अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की विशेष पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कपड़े के थैले सिलकर बिक्री हेतु प्रदर्शित किए। साथ ही हस्तनिर्मित झुमके एवं मेहंदी लगाने की आकर्षक व्यवस्था भी रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



