मेडिकवर कैंसर इंस्टीट्यूट में मनाया गया सर्वाइवर्स मंथ
हैदराबाद, मेडिकवर कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर से उबरने की आशा और जागरूकता को प्रेरित करने के लिए कैंसर सर्वाइवर्स मंथ मनाया गया।
मेडिकवर कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित कैंसर सर्वाइवर्स मंथ कार्यक्रम में इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या पर जीत हासिल करने वालों के साथ-साथ अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी व अन्य लोग कैंसर योद्धाओं के साहस तथा दृढ़ता का सम्मान करने के लिए एक मंच पर आए। अवसर पर नेशनल प्राइड एंड ब्यूटी आइकॉन ऑफ तेलंगाना मिसेज इंडिया तेलंगाना क्राउन विनर-2025 मिताली अग्रवाल तथा कैंसर सर्वाइवर सुमंती चुरुकंती सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कैंसर से जूझकर उस पर जीत हासिल करने से जुड़े प्रेरणादायी संदर्भ साझा किए। उन्होंने कहा कि समय से पहचान तथा प्रभावी उपचार द्वारा कैंसर से उबरा जा सकता है।
अवसर पर मेडिकवर कैंसर इंस्टीट्यूट की विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजी टीम द्वारा कैंसर से जुड़ी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कैंसर विशेषज्ञों ने अत्याधुनिक कैंसर उपचार प्रदान करने और आशा का संदेश फैलाने के लिए मेडिकवर कैंसर संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि कैंसर का इलाज संभव है और इसे दृढ़ संकल्प तथा जिजीविषा द्वारा हराया जा सकता है। डॉ. प्रवीण ने कैंसर के उपचार में चुनौतियों पर चर्चा की और व्यापक देखभाल के लिए एक समग्र, रोगी केंद्रित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें… भाग्यनगर काँवड़ सेवा संघ की बैठक आयोजित
रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत ने विशेष रूप से बाल कैंसर रोगियों के लिए उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हुए रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और रोबोटिक सर्जन डॉ. रवि चंदर ने मरीजों के लिए बेहतर परिणाम और तेजी से ठीक होने में न्यूनतम इनवेसिव व रोबोटिक सर्जरी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



