तमिलनाडु : राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचे टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई, तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के प्रमुख विजय कांग्रेस के समर्थन से तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करने के एक दिन बाद, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोक भवन पहुंचे। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके के अप्रत्याशित रूप से सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद विजय 24 घंटे के भीतर दूसरी बार लोक भवन गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने बुधवार को कांग्रेस पार्टी का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा था और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि, राज्यपाल ने इस मामले में अभी कोई फैसला नहीं किया है।

118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए टीवीके के पास अब भी संख्या कम है

टीवीके ने 108 सीट जीती हैं जिनमें से विजय को उन दो सीट में से एक से इस्तीफा देना होगा, जिन पर उन्होंने जीत हासिल की है। द्रमुक नीत गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने पाला बदलते हुए सरकार बनाने के लिए विजय को समर्थन दे दिया। ऐसा करके कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों का समर्थन टीवीके की प्रभावी संख्या 107 में जोड़ दिया। हालांकि, 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए टीवीके के पास अब भी संख्या कम है।

टीवीके नेता वी. एस. बाबू ने शपथ ग्रहण और सरकार गठन के बारे में पूछे गए सवाल पर पत्रकारों से कहा, ‘‘यह जल्द होगा और देखते हैं कि आगे क्या होता है।’’ उन्होंने केंद्र की ओर से कथित दबाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जिन बातों की उन्हें जानकारी नहीं है, उन पर वह टिप्पणी नहीं करेंगे। बाबू ने कहा, ‘‘जिन चीजों के बारे में मुझे जानकारी नहीं है, मैं उन पर बात नहीं करूंगा।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ेनामपल्ली में भीषण अग्निकांड, दो बच्चों के फँसे होने की आशंका

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button