टाटा मोटर्स ने हैदराबाद में लांच किया नया कार्गो वाहन एस प्रो

हैदराबाद, टाटा मोटर्स ने हैदराबाद में अपना नया कार्गो मोबिलिटी वाहन टाटा एस प्रो लांच किया है। छोटे व्यापार और ट्रांसपोर्ट का काम करने वालों को लक्षित यह चार पहिया मिनी ट्रक पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक, तीनों तरह के विकल्प पर उपलब्ध है।

होटल ताजकृष्णा में लांच के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के उपाध्यक्ष एवं व्यापार प्रमुख पिनाकी हलधर ने कहा कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कंपनी के इस नये चार पहिया वाणिज्यिक वाहन की बड़ी मांग है।यहाँ अधिकतर छोटे स्तर का परिवहन तीन पहिया वाहनों में होता है, जो धीरे-धीरे चार पहिया में बदल रहा है। इस परिवेश में छोटा हाथी के रूप में पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक विकल्प लोगों के लिए बेहतर सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि एस प्रो को ग्राहकों की गहरी समझ के साथ विकसित किया गया है। प्रयोगात्मक रूप से इस वाहन पर लाखों किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विभिन्न इलाकों और मौसम की स्थितियों में कठोर परीक्षण किए गये हैं।

यह भी पढ़ें… अहमदाबाद विमान हादसा: टाटा समूह दे रहा ₹1 करोड़ प्रति परिवार

टाटा एस प्रो: छोटे व्यवसायों की नई शक्ति

मल्टीफ्यूल विकल्पों, आसान किफायतीपन और बेहतर ड्राइविंग क्षमता के कारण टाटा एस प्रो छोटे व्यवसायों के लिए भरोसेमंद एवं भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी समाधानों के रूप में पेश किया गया है। पिनाकी हलधर ने आगे कहा कि तेलंगाना का आर्थिक परिदृश्य हैदराबाद के प्रौद्योगिकी संचालित विकास को इसके उत्तरी और दक्षिणी बेल्ट में मजबूत कृषि औद्योगिक गतिविधि के साथ जोड़ता है।

हैदराबाद और उसके आस-पास विशेष रूप से मेड़चल-मल्काजगिरी और रंगारेड्डी में संपन्न खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र और ई-कॉमर्स गोदाम, किराणे का सामान, बेकरी सामान और पार्सल की दैनिक आवाजाही को बढ़ावा देते हैं। इन उच्च घनत्व वाले गलियारों में टाटा एस प्रो बेहतर विकल्प के रूप में अपनाये जाने की उम्मीद है। इसी तरह तेलंगाना के अन्य शहरों करीमनगर, निजामाबाद, महबूबनगर और खम्मम में भी इसकी मांग बढ़ेगी।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ के अनुसार, टाटा एस भारत में कार्गो परिवहन में क्रांतिकारी सिद्ध हुआ है। पिछले दो दशकों में 25 लाख से अधिक उद्यमियों को सशक्त बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नये वाहन में कई तरह की नयी सुविधाएं जोड़ी गयी हैं और सुरक्षा की दृष्टि से भी इसे उन्नत बनाया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button