तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन का नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स स्टार कार्यक्रम शुरू
हैदराबाद, तेलंगाना आन्ध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार, 31 अक्तूबर से रविवार, 2 नवंबर तक नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स स्टार का आयोजन किया जायेगा। इसका ड्रॉ एवं जर्सी लांच कार्यक्रम हिमयातनगर स्थित प्लैटिनम होटल में संपन्न हुआ।
















जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य संरक्षक के रूप में ब्रिजगोपाल भूतड़ा, संरक्षक के रूप में श्याम बाहेती, रूपेश सोनी, अमित लड्डू (गग्गू), अतिथि के रूप में महेश बैंक के चेयरमैन रमेश कुमार बंग, सीए मुरली मनोहर पलोड, सीए कन्हैयालाल राठी, अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के सांस्कृतिक मंत्री अनिरुद्ध कांकाणी, दक्षिणांचल के उपाध्यक्ष केशव कांकाणी, अनूप चांडक, दिनेश बंग व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर महेश वंदना की गयी।
नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स स्टार में युवाओं को मिली प्रेरणा
प्रदेश संगठन अध्यक्ष नवल किशोर बंग ने कहा की नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स स्टार केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है। मैदान में जीत और हार तो खेल का हिस्सा हैं, पर असली जीत अपने अंदर के खिलाड़ी को पहचानने में है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएँ। प्रदेश युवा संगठन के खेल मंत्री संचित बंग ने कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभिषेक भक्कड़ ने ड्रॉ करवाए, जिसमें हर टीम को उनके नंबर दिए गए।
इसके बाद प्रत्योगी टीमों के प्रीति फोफलिया, मयूरी चांडक, संजना करवा, गोपिका जाजू, श्रीप्रिया जाजू, नीरज सारड़ा, दीपक कलंत्री, श्रीकांत बंग, लक्ष्मीकांत राठी को मच पर आमंत्रित कर जर्सी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक फाइनकैब वायर्स एंड केबल्स के बृजगोपाल भूतड़ा, प्रायोजक बाहेती स्टील्स के श्याम बाहेती, रमेश कुमार बंग फैंस क्लब के रामप्रकाश भंडारी, सह-प्रायोजक 4आर इंवेस्टमेंट्स के रूपेश सोनी, बुम्सुईट के मनीष गिलड़ा, बेकर्स सुपर मार्केट के पवन कुमार लोहिया, जाजू सारीस ग्रुप के श्रीराम जाजू, श्री श्याम फ़ूड इंडस्ट्रीज के श्याम सुंदर रामेश्वर डालिया, नटसमष के कैलाश मंत्री, फ्यूज़न स्पोर्ट्स वियर एंड यूनिफार्म के श्याम नारायण इन्नानी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
यह भी पढ़ें… श्री गुजराती ब्राह्मण समाज स्नेह मिलन में तरुण महेता 2026-27 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं का जोश उमड़ा
कार्यक्रम में प्रदेश युवा संगठन के अध्यक्ष नवल किशोर बंग, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुमेश कुमार बंग, कोषाध्यक्ष रमाकांत असावा, संगठन मंत्री अभिषेक भक्कड़, खेल मंत्री संचित कुमार बंग, सांस्कृतिक मंत्री सुनील कुमार सोनी, प्रचार मंत्री लोकेश पलोड, आईटी मंत्री महेश कुमार सोनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारत लखोटिया, वेंकटरमन हेड़ा, हैदराबाद सिकंदराबाद माहेश्वरी अध्यक्ष प्रीतम जाजू, सचिव राहुल असावा, कोषाध्यक्ष रामदेव बंग, खेल मंत्री नितिन मालाणी, सांस्कृतिक मंत्री कृष्णा तापड़िया, प्रचार मंत्री रक्षित कासट, अनूप चांडक, दीपक बंग, आनंद सोनी, दिनेश बंग, राजेश तोष्नीवाल, राज बंग, सीए द्वारका प्रसाद असावा, नीलेश बंग, चिराग पार्थानी, नवल किशोर लड्डा, कार्यक्रम संयोजक महेश तापड़िया, रक्षित कासट, सीए आशीष जाजू, नमन तोष्नीवाल, प्रणीत सारड़ा, महेश सोनी, रमन मूंदड़ा, कृष्णा आगीवाल, साईकांत झँवर, अरुण मंत्री, रामदेव बंग, भारत सारड़ा, सीए गिरिधर असावा, सुमित सारड़ा व अन्य उपस्थित थे।
पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, 31 अक्तूबर से रविवार, 2 नवंबर तक अत्तापुर के विजय आनंद ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इसी तरह महिला क्रिकेट की प्रतियोगिता शनिवार, 1 नवंबर को नेकलेस रोड स्थित सिम्स एरीना में आयोजित की जाएगी। बैडमिंटन, लॉन टेनिस, कैरम्स, चेस, टेबल टेनिस, स्विमिंग एवं रनिंग प्रतियोगिता 2 नवंबर को अमीरपेट स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। तेलंगाना आन्ध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन ने सभी से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





