टीजी-सेट प्रमाण-पत्र सत्यापन प्रक्रिया आरंभ

हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा सहायक प्रोफेसर तथा लेक्चरर पदों की अर्हता हेतु आयोजित टीजी-सेट 2025 (तेलंगाना राज्य पात्रता परीक्षा) के तहत प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा 29 विषयों के लिए टीजी-सेट में सफल रहे उम्मीदवारों के प्रमाण-पत्रों की सत्यापन प्रक्रिया 19 अप्रैल तक जारी रहेगी। उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुमार मोलुगरम ने टीजी-सेट मुख्यालय का दौरा कर सत्यापन प्रक्रिया के संचालन का जायजा लिया। उन्होंने अर्हता परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों तथा भावी शैक्षणिक पेशेवरों से बातचीत करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें… जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : रेवंत रेड्डी

प्रो. कुमार मोलुगरम ने कहा कि टीजी-सेट 2025 का आयोजन अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि टीजी-सेट 2026 लिए आधिकारिक अधिसूचना मई में जारी की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button