अदालत लाए गए आरोपी ने किया जज के सामने हंगामा

Ad

हैदराबाद, मामले की सुनवाई के लिए अदालत लाए गये आरोपी ने न्यायाधीश के समक्ष न केवल हंगामा किया, बल्कि पुलिस कर्मियों के साथ असभ्य भाषा में बात कर धक्का-मुक्की की। कुशाईगुड़ा पुलिस थाना परिधि में हुई इस घटना के बारे में इंस्पेक्टर एल. भास्कर रेड्डी ने बताया कि चौथे अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश जे. कृष्णा शुक्रवार को कुशाईगुड़ा के मल्काजगिरी अदालत में ड्यूटी पर थे।

दोपहर के समय नरेडमेट पुलिस थाना परिधि में दर्ज मामले की सुनवाई हुई। इस मामले में जब पुलिसकर्मियों ने आरोपी बी. सुरेश को बुलाया, तो एस्कॉर्ट पुलिस एएसआई मोहम्मद मुख्तार अहमद ने उसे न्यायाधीश के सामने पेश किया। इससे गुस्साए आरोपी ने कोर्ट हॉल में न्यायाधीश के सामने हंगामा किया और आरोप लगाया कि उसे बेवजह गिरफ्तार किया गया है। उसने स्टाफ को गंदी-गंदी गालियाँ दीं।

यह भी पढ़े : बेगम बाजार में अतिक्रमण पर बुल्डोजर, व्यापारियों का धरना

एस्कॉर्ट पुलिस उसे हिरासत में लेकर बाहर ले गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि न्यायाधीश जे. कृष्णा की शिकायत पर आरोपी सुरेश के खिलाफ कोर्ट हॉल में नियमों का उल्लंघन करने और स्टाफ के काम में रुकावट डालने का केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जाँच जारी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button