चादरघाट के कुद्दूस हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, चादरघाट पुलिस थानांतर्गत शनिवार की देर रात बेरहमी से मौत के घाट उतारे गए नजमुल हक उर्फ कुद्दूस (22) हत्याकांड में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार,  मूल रूप से झारखंड का रहने वाला कुद्दुस रोजगार की तलाश में कुछ महीनों पहले हैदराबाद पहुंचा था।

वह मलकपेट में रहते हुए लेबर के रूप में काम करने लगा था। इसी दौरान, उसका शबाना और उसकी बेटी शाइना से परिचय हुआ, उसने दोनों को कम किराये पर कमरा दिलाने में मदद ली। उसने मां-बेटी को चादरघाट के निकट एक झुग्गी बस्ती में अपने कमरे के बगल में 4 हजार रुपये में कमरा उपलब्ध करवा दिया।

इसके बाद, से ही घर का मालिक ख्वाजा व इरशाद अली बार-बार शबाना के कमरे में आकर शाइना से बात कर रहे थे। काम से बाहर रहने के दौरान इस बारे में जानकारी मिलने पर कुद्दुस ने इसका विरोध भी किया। इसके बाद कल रात भी इरशाद अली शबाना के कमरे में पहुंचा और शबाना से बात करने लगा।

इस दौरान, कुद्दुस के काम से लौटने पर उसने दोनों को बात करते हुए देख लिया। इसके बाद एक बार फिर से दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद कुद्दुस तेजी से अपने कमरे में गया और भीतर से सब्जी काटने का चाकू लेकर इरशाद पर हमला करने लगा।

इस दौरान, इरशाद ने कुद्दुस के पास के चाकू छिन कर उस पर ही हमला कर दिया। घटना में कुद्दुस की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल में भेज दिया। आज सुबह इरशाद अली को कुद्दुस की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि ख्वाजा की भूमिका की भी जांच चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button